मनिका: कांग्रेस स्थापना दिवस को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित।
मनिका- कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर 28 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मनिका प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यलय मे शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव ने की। इस बैठक मे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस जिला महासचिव सुरेंद्र भारती, कांग्रेस प्रखंड सचिव अरुण सिंह, कांग्रेस नेता बालदेव पासवान, अंजू यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई की। 28 दिसंबर को कांग्रेस का का स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। वही प्रखंड के सभी कांग्रेस पंचायत अध्यक्षों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा की अपने-अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाए तथा पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान आम जनता को कांग्रेस द्वारा देश एवं राज्य के विकास में किए गए योगदानों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

