मनिका कांग्रेस कार्यालय में विधायक रामचंद्र सिंह ने मनाया जन्म दिन

मनिका कांग्रेस कार्यालय में विधायक रामचंद्र सिंह ने मनाया जन्म दिन।

मनिका- मनिका विधायक रामचंद्र सिंह का 58 वां जन्म जन्मदिन रविवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय मे केक काट कर मनाया। इस अवसर पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने केक काटकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस प्रखंड महासचिव सह पूर्व मुखिया संजय सिंह, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, कांग्रेस प्रदेश सदस्य कामेश्वर यादव, वृन्द बिहारी यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती को केक खिलाया। वही कार्यकर्ताओं ने भी मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को केक खिलाकर आशीर्वाद लिया, वही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन का कामना की। मौके पर रामवृक्ष यादव, मथुरा यादव, पवन गुप्ता, कामाख्या प्रसाद, पंचायत समिति देवधारी उराव, सुरेंद्र उरां, नीरू यादव, मीडिया प्रभारी सरयू यादव, राजेश यादव, कृष्ण यादव सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

You may have missed