मनिका- छठ पर्व को लेकर दोमुहान छठ घाट की साफ सफाई में लगा, छठ पूजा समिति के लोग

मनिका- छठ पर्व को लेकर दोमुहान छठ घाट की साफ सफाई में लगा, छठ पूजा समिति के लोग।

मनिका- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर मनिका प्रखंड क्षेत्र के दोमुहान छठ घाट की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को छठ पूजा समिति की ओर से दोमुहान छठ घाट की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की गई। जानकारी देते हुए छठ पूजा समिति के विकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से आस्था का महापर्व छठ पर्व मनाने को लेकर छठ पूजा समिति ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आगे उन्होंने बताया कि दोमुहान छठ घाट पर व्रतधारियो की सुविधा के लिए आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही व्रतधारियो की रुकने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल का भी व्यवस्था किया जा रहा है। दोमुहान छठ घाट पर पूजा आयोजन को सफल बनाने में छठ पूजा समिति के श्याम प्रसाद, ईश्वरी प्रसाद, मनोज यादव, प्रेमनाथ प्रसाद, बुधानी प्रसाद, शिवानंद यादव, नरेश यादव, राजू गुप्ता, अरुण विश्वकर्मा, दरोगी यादव, पम्मी यादव, त्रिलोकी प्रजापति, पिंटू प्रसाद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।