मनिका: चेचेन्धा मे वज्रपात से पति-पत्नी घायल

मनिका: चेचेन्धा मे वज्रपात से पति-पत्नी घायल।

मनिका- मनिका थाना क्षेत्र के चेचेन्धा गांव में शुक्रवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों मे श्यामदेव उरांव (45) व प्रमिला देवी (42) का नाम शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है। उस समय दोनों पति-पत्नी अपने मवेशी चराने के लिए जंगल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात के चपेट मे पति -पत्नी आ गए। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों पति -पत्नी को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर किया