मनिका- आदिदेव छठ पूजा समिति 26 को छठ व्रतियो के बीच पूजा सामग्री का करेंगे वितरण
मनिका- आदिदेव छठ पूजा समिति 26 को छठ व्रतियो के बीच पूजा सामग्री का करेंगे वितरण।
मनिका- लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर मनिका प्रखंड मुख्यालय ब्लॉक गेट के समीप 26.10.2025 दिन रविवार को आदिदेव छठ पूजा समिति के तत्वाधान मे छठ व्रतियो के बीच फल, दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। मौके पर आदिदेव छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता तथा विकाश गुप्ता उर्फ निक्की ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर हर वर्ष छठ व्रतियो के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रविवार को मनिका ब्लॉक गेट के समीप छठ व्रतियो के बीच पूजा के समान बांटे जाएंगे। मौके पर उमाशंकर गुप्ता, ग्राम प्रधान रजत कुमार, अंकित राज, संतोष गुप्ता, बिरेंद्र उरांव, सैलोक यादव, समीर सोनी, नीरज यादव, अविनाश यादव, निरू यादव, आदि लोगों का सहयोग है।

