मकतपुर के बांग्ला स्कूल में काली पूजा के बाद महिलाओं ने खेला सिंदूर – बंगाली परंपरा की झलक
मकतपुर के बांग्ला स्कूल में बुधवार को 5 बजे काली पूजा के बाद सिंदूर खेला यानी सिंदूर की होली खेली गई। यह बंगाली समुदाय की एक महत्पूर्ण परंपरा है, जिसमें महिलाएं मां काली की प्रतिमा को विसर्जन से पहले एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विदाई देती हैं। यह रस्म काली पूजा के अंतिम दिन, विसर्जन से ठीक पहले की जाती है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं देती हैं।बताया गया कि काली पूजा के बाद महिलाएं एक-दूसरे पर सिंदूर लगाकर खुशी मनाती हैं और मां काली को विदाई देती हैं। यह रस्म आमतौर पर काली पूजा के अंतिम दिन, प्रतिमा विसर्जन से पहले की जाती है।इस परंपरा के दौरान बंगला संस्कृति का विहंगम स्वरूप देखने को मिला।

