मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हिन्दू महासभा ने दुर्गा बाड़ी परिसर में किया बैठक

0
a11f7848-00e5-44a3-bbe7-bd852572c579

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हिन्दू महासभा ने दुर्गा बाड़ी परिसर में किया बैठक।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर उद्घाटन को लेकर प्रखंड में धूमधाम से की कार्यक्रम का आयोजन।

दही चुड़ा एवं तिलकुट खा कर हिन्दू महासभा के लोगों ने दी एक दुसरे को बधाई।

महुआडांड़:स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर हिन्दू महासभा में उत्साह देखा गया। उद्घाटन के दिन प्रखंड में कई कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।जिसमें मुख्य पुजा दुर्गा बाड़ी के दुर्गा मंदिर में समय सुबह 10 बजे से पूर्वाह्न 1 बजे तक पुजारी सर्वेश पाठक के द्वारा कराया जायेगा जिसमें सभी सनातनियों से पुजा में शामिल होने का आग्रह किया है। वहीं प्रसाद की भरपुर व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।साथ ही प्रखंड के सभी मंदिरों में भी पुजा का आयोजन किया जायेगा।वहीं संध्या में सभी मंदिरों में एवं सभी सनातनियों के घरों में दीपावली की तरह दीपोत्सव मनाने का भी आव्हान किया गया। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रखंड के चौदहों पंचायत के सभी गांवों के मंदिर में मिट्टी का दिया एवं तेल हिन्दू महासभा के द्वारा भेजवाया जायेगा।साथ ही सभी मंदिरों को फूलों एवं लाईट से भी सजाया जायेगा।वहीं बजरंग दल के पलामू विभाग के संयोजक सुरज साहु ने बताया कि महावीर मंदिर में महाआरती एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जायेगा। वहीं बैठक के अंत में दही चुड़ा एवं तिलकुट खा कर एक दूसरे को बधाई देते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा किया गया।बैठक में हिन्दू महासभा के मुख्य संरक्षक बृजमोहन जयसवाल,अध्यक्ष मनोज जायसवाल,उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद,महामंत्री विजय जयसवाल,भानु प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता खाद दुकान,मंत्री मनोज जायसवाल किराना,दिलीप गुप्ता,राजीव कुमार स्वीट पैलेस,संगठन मंत्री रमेश जायसवाल,गणेश प्रसाद, हीरालाल प्रसाद मामा, कार्यालय मंत्री सत्यनारायण प्रसाद सहेली, भंडारा प्रमुख हीरा जायसवाल, भोला सोनी,सलाहकार समिति बिहार जायसवाल,अंतू साव, बलराम प्रसाद,राजेंद्र सोनी, आनंदनाथ शाह, कृष्णा प्रसाद पूनम मिष्ठान, बजरंग दल के प्रदीप जायसवाल,सदस्य हीरालाल प्रसाद शिक्षक,शिवनाथ प्रसाद मिल,रामदास केसरी,ओमप्रकाश गुप्ता पान दुकान,अजय प्रसाद आढ़त,सरजू प्रसाद सोनी,राकेश कुमार,बाबूलाल ठाकुर,संदीप कुमार गुप्ता पोस्ट ऑफिस, संतोष यादव, दुर्गेश प्रसाद,भोला बाबू आढ़त समेत हिंदू महासभा के कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed