मजदूर सरकारी महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन किरण पब्लिक स्कूल में हुआ संपन्न

0
332a80e7-5ffe-4da8-b0f3-feb21a68aaaa

मजदूर सरकारी महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन किरण पब्लिक स्कूल में हुआ संपन्न

गिरिडीह :-झारखंड मजदूर सरकारी महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन रविवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता अंशुलता स्वरूप ने की। मौके पर मुख्य अथिति के तौर पर झारखण्ड मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह उपस्थित हुवे।

इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान कहा गया कि राज्य में कार्यरत महिलाएं शोषण के विरुद्ध लड़ाई करते हुए आ रही है। लेकिन उनकी मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अशोक कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में लगभग 2 लाख सरकारी विभागों में वर्षों से अल्पमानदेय अल्प प्रोत्साहन राशि में कार्यरत है तथा आंगनबाड़ी में कार्यरत सेविका सहायिका पेयजल एवं स्वच्छता मिशन में कार्यरत जल सहिया स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य सहिया अपने मांगों को लेकर साढ़े चार वर्षों से प्रतिक्षा कर रही है।

परंतु झारखण्ड सरकार इन सभी को सिर्फ आश्वासन देने का काम किया है। श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट आश्वासन दिया की झारखंड में न्यूनतम मजदूरी से कम मानदेय नहीं होगा उसके बावजूद जलसैया का पूर्व से मिल रहा मानदेय रोक दिया गया है। कहा गया की कुछ दिनों में चुनाव होने वाला है इसमें इसका जवाब दिया जाएगा। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री से मांग किया गया कि न्यूनतम मजदूरी दिया जाए और आपके कार्यकाल में जो छटनी किया गया है उनको वापस काम में लाया जाए। विशिष्ट अतिथि कोडरमा सांसद प्रतिनिधि उषा कुमारी ने भी सम्मेलन को संबोधित की।

वहीं जिला मंत्री सरिता देवी ने मोर्चा का प्रतिवेदन पेश की। मौके पर दिव्या देवी सितारा परवीन समा सिंह उमा देवी जयंती हेंब्रम कुमारी तनुजा बबीता सिंहा मीना देवी गुड़िया देवी महामंत्री रघुनंदन विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष रूपलाल माता मोहम्मद शाहिद अनूप कुमार मुक्तेश्वर प्रसाद समेत सैकड़ो महिलाओं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *