मिस्ट्री बनी बैंकॉक के होटल में 6 विदेशी नागरिकों की मौत

0
Untitled

बैंकॉक के होटल में 6 विदेशी नागरिकों की मौत की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. इसमें पुलिस को भी हैरान करने वाली जानकारियां मिल हैं. अब इसमें जहर का एंगल सामने आया है. थाईलैंड पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 2 अमेरिकी और 4 वियतनाम के नागरिक थे. इनमें तीन महिला और तीन पुरूष हैं. ये सभी बीते दिनों से बैंकॉक के होटल ग्रैंड हयात इरावन की में रुके थे, लेकिन मंगलवार दोपहर सभी अपने कमरे में मरे हुए मिले. अब रिपोर्ट में इन लोगों के शरीर से सायनाइड के अंश मिले हैं. थाईलैंड पुलिस के फॉरेंसिंक डिपार्टमेंट का कहना है कि कमरे से जो कप और चाय के थर्मस मिले हैं, उनमें सायनाइड के अंश  मिलने की पुष्टि हुई है. मृतकों के खून के सैंपल में भी केमिकल पाया गया है. चाय के सभी कप में सायनाइड मिला है. शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *