महुआडांड के कांग्रेस नेता राकेश कुमार मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के समक्ष किये घर वापसी।

0
02d26231-0eac-4599-9f4f-93da91d54cc6

महुआडांड: महुआडांड के कांग्रेस नेता राकेश कुमार मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के समक्ष किये घर वापसी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद व जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया ने भाजपा का पट्टी पहनाकर किये स्वागत।

 

महुआडांड के कांग्रेस नेता राकेश कुमार मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के समक्ष घर वापसी किये। राकेश कुमार के पुनः घर वापसी किये जाने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद व जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया ने भाजपा का पट्टी पहनाकर स्वागत किये। वहीं उपस्थित भाजपाईयों ने ताली बजाकर व नारे लगाकर भाजपा में स्वागत किये।
भाजपा में शामिल होने के बाद राकेश कुमार ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी में जमीनी स्तर से हूँ। थोड़े दिन के लिए बिछुड़ गया था। भाजपा को मैं अपनी माँ के समान मानता हूँ। और मैं इसकी सेवा तन मन से करूंगा। राकेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करती है। सबका साथ सबका विकास करना ही पार्टी की नीति है। इसी से प्रभावित होकर पुनः घर वापसी कर रहें हैं।
मौके पर उपरोक्त भाजपाई के अलावे आनंद नाथ शाह, पूनम देवी, प्रशांत सिंह, मोहन यादव, हरिलाल गुप्ता, बिष्णु प्रसाद, आदि समेत काफी संख्या मे भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *