महुआडांड़ के रेगाई पंचायत में अंचलाधिकारी के उपस्थिति में कैंप लगाकर फसल राहत योजना का फार्म किया गया ऑनलाइन

0
8a620da4-1d13-467b-a039-fd1d971a4114

महुआडांड़ के रेगाई पंचायत में अंचलाधिकारी के उपस्थिति में कैंप लगाकर फसल राहत योजना का फार्म किया गया ऑनलाइन

 

महुआडांड़ के रेगाई पंचायत में फसल राहत योजना से संबंधित फार्म ऑनलाइन कराने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया।सभी किसानों को राहत पहुंचाने व इस योजना का लाभ दिलाने को लेकर खुद अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा के उपस्थिति में सभी किसानों का फार्म ऑनलाइन कराया गया। उपस्थित लोगों को श्री बैठा के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं सभी को फसल राहत योजना का लाभ लेने को लेकर प्रेरित भी किया। साथ ही जन प्रतिनिधियों व संबंधित कर्मियों को भी लोगों को जागरूक करने की बात कही।इस दौरान कैंप में फसल राहत योजना को लेकर लगभग 100 से 150 लोगों का फार्म ऑनलाइन किया गया।इस दौरान सीआई गौतम कुमार लकड़ा, पंचायत की मुखिया कमला किंडो कम्प्यूटर आपरेटर सुवेब अख्तर, समेत काफी संख्या में रेगाई पंचायत के ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *