महुआडांड़ के बेलटोली स्थित कोड़ीनाथ धाम में धुम धाम से मनाया गया महाशिवरात्रि

0
1dcb9947-b3e6-48ff-b5c3-de9d0e6e5b01

महुआडांड़ के बेलटोली में स्थित कोड़ीनाथ धाम में धुम धाम से मनाया गया महाशिवरात्रि

वही कोड़ीनाथ धाम में किया गया भंडारा का आयोजन

हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुआ महुआडांड़ प्रखंड के सभी शिवालय शिव मंदिर .छठ घाट स्थित शिव प्रतिमा एवं प्रखंड के बेलटोली के कोड़ीनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर में पूजा अर्चना धूमधाम से किया गया मंदिरों में सुबह आरती की गई और शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। बेलटोली में स्थित कोड़ीनाथ धाम मे शिव प्रतिमा के पास सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष यहां जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। महिलाओं ने लाइन में लगकर जल चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से मन्नतें मांगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी देव के देव महादेव के शिवालयों मे जलाभिषेक किया गया
वहीं मंदिरों में शिवरात्रि पर उपवास रखने वाली महिलाएं व युवतियां पहुंची और मंदिरों में पुजा अर्चना कर भगवान शिव के भजनों पर शिव भक्त नृत्य एंव शिव भक्ति करते हुए नजर आए।शिव मंदिर के पुजारी राजेश पाठक ने बताया कि महा शिवरात्रि का त्यौहार पर सुबह पांच बजे से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
वहीं बेलटोली के कोड़ीनाथ धाम में आईपीएस सेवा संस्थान के द्वारा किया गया भव्य भंडारा का आयोजन
महा शिवरात्रि पर्व बैलटोली धाम में बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह. से शिवलिंग पर जल अर्पित करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। सारा दिन भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे आईपीएस सेवा संस्थान की तरफ से बैलटोली में भंडारा का कार्यक्रम किया गया था जिसमें इस भंडारा कार्यक्रम मैं आईपीएस सेवा संस्थान के मालिक कमलेश यादव, शंकर यादव अंतू साव,, रणधीर भगत ,सुनील नगेसिया ,विशेष केसरी, रामदयाल यादव ,संतोष यादव ,जितेंद्र यादव, ,हरेंद्र सिंह, जसवंत यादव ,कालेश्वर नगेसिया, सरवन यादव, मुख्य भूमिका निभा रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *