महिला सशक्तिकरण का बेहतर माध्यम है सिलाई मशीन
महिला सशक्तिकरण का बेहतर माध्यम है सिलाई मशीन,
पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नीलाम्बर पीताम्बरपुर मौर्या फार्म हाउस में आज दिनांक – 26-12-2023 को चौथा फेज में जेएसएलपीएस स्वयं सहायता समूह एवं सखी मंडल की बहनों को आजीविका संवर्धन हेतु विधायक मद से सिलाई मशीन वितरण किया और साथ में उपहार भी दिया गया, पंचायत उदयपुरा -2, सोनपुरा, नवगंढ, गुरहा, पंचायत के जेएसएलपीएस के सखी मंडल की बहनों को आजीविका संवर्धन हेतु सिलाई मशीन वितरण किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता और विशिष्ट अतिथि श्री रामदास साहू जी को फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया और भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया और इस कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुरूआत किया गया और अंगवस्त्र और शोल देकर जोरदार स्वागत किया , और जेएसएलपीएस एवं स्वयं सहायता समूह के बहनों को अपने हाथों सिलाई मशीन वितरण किया ।
मौके पर उपस्थित विधायक जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, , मचं संचालन करतें निर्मल मेहता,तरहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद गुप्ता, प्रखंड नीलांबर पीताम्बरपुर के विधायक प्रतिनिधि एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष मंदीप मेहता , समाजसेवी अजय पासवान, प्रोफेसर बचन ठाकुर सरोज चटर्जी, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, शंकर शुक्ला, गोपाल यादव,प्रदीप मिश्रा, मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, जिला के ओबीसी मोर्चा के एवं भाजपा कार्यकर्ता संजय कुमार चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार वर्मा, समाजसेवी कमेश यादव, सुधीर तिवारी, चंदन मेहता, रंजय ठाकुर, डॉक्टर रामचरित्र सिंह, तरहसी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि गोपाल साव, वशिष्ठ सिंह, कार्तिक सिंह जी, दिलीप मेहता, पायनियर पांडे, विरेंद्र मेहता, देवराज कुमार साव, ओम प्रकाश मेहता, भाजपा नेत्री सिंटू गुप्ता, सुजीत राम, विनोद सिंह, नंदू भुइयां ,जेएसएलपीएस के पदाधिकारी एवं अनेकों लोग उपस्थित थे।
