महिला प्रिंसिपल का रास्ता रोका, मनचले युवक के खिलाफ एसपी से शिकायत

0
download (3)

महिला प्रिंसिपल का रास्ता रोका, मनचले युवक के खिलाफ एसपी से शिकायत

 

सूरजपुर। प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दरिंदे युवती और महिलाओं के साथ घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि स्कूल की प्रिंसिपल के साथ छेड़छाड़ किया गया है। घटना के बाद महिला प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सूरजपुर से बिहारपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, महिला प्रिंसिपल स्कूल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने रास्ते में महिला के साथ छेड़छाड़ किया। महिला ने किसी तरह वहां से बचकर निकल। जिसके बाद महिला परेशान होकर एसपी के पास इसकी शिकायत की। पुलिस ने महिला की सूचना के बाद शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *