महिला ने दो बच्चों के साथ लगा ली फांसी |

0
240_F_303558581_2TV5YaAK4MzuOMhuW1yo7rgWUXjLUrRN

महिला ने दो बच्चों के साथ लगा ली फांसी

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला और उसके दो बच्चों का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है. महिला ने यह खौफनाक कदम तब उठाया जब घर पर कोई नहीं थााघटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला ने पहले दोनों बच्चों के गले में फंदा बांध लटकाया फिर बाद में खुद भी जान दे दी. मृतक महिला का नाम हेमलता साहू है, उसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है. हेमलता के पति का नाम तुमेश्वर साहू है. इनके दो बच्चे थे. दोनों बच्चों में एक दो साल की बेटी और एक चार साल का बेटा था, जिसे महिला ने फंदे पर लटका दिया. बेटी आगंनबाड़ी में पढ़ती थी और बेटा गुरुर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था. महिला का पति इलाके के अस्पताल में ठेकेदार मिस्त्री का काम करता है.घटना की जानकारी मिलने के बाद एडिशनल एसपी सुशील नायक, एसडीओपी बोनिफास एक्का , गुरूर थाना प्रभारी भानु प्रताप साव, नायब तहसीलदार आशीष कुमार दिहारे, महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी,एसआई कुलेश्वर यादव, आरक्षक दिनेश नेताम, योगेंद्र सिन्हा, प्रवीण राजपूत पीतांबर निषाद मौके पर पहुंचे. पुलिस जांच में जुटी हुई है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के द्वारा परिवार और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *