महिला एवं बाल विकास विभाग में 32 लाख का फर्जीवाड़ाः EOW ने गिरीश बिल्लोरे के खिलाफ दर्ज किया FIR

महिला एवं बाल विकास विभाग में 32 लाख का फर्जीवाड़ाः EOW ने गिरीश बिल्लोरे के खिलाफ दर्ज किया FIR
मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग में 32 लाख फर्जीवाड़ा की पुष्टि के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा तत्कालीन परियोजना अधिकारी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। मामले में परियोजना अधिकारी द्वारा 32 लाख रुपए का गबन किया गया है।
ईओडब्ल्यू (EOW) की मानें तो परियोजना अधिकारी ने पद का दुरूपयोग कर विधि विरूद्ध तरीके से 32 लाख से ज्यादा की राशि की हेराफेरी की है। यह फर्जीवाड़ा साल 2003 से 2010 के बीच में कई योजनाओं के नाम पर किया गया है। आरोपी परियोजना अधिकारी गिरीश बिल्लोरे के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. एवं धारा-7(ए), 13(1)बी सहपठित धारा-13(2) भ्रनिअ 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है।