महिला दिवस पर जिला सम्मेलन उपायुक्त दिनेश कुमार यादव बोले – सशक्त नारी से राष्ट्र की प्रगति

जल सहिया संघर्ष समिति की ओर से नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के रूप में राष्ट्र की प्रगति में सशक्त नारी का योगदान विषय पर जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि नामधारी कॉलेज के प्राचार्य श्रीमती नीतू सिंहा, आईएमए सचिव डॉ नीतू सिंह एवं डॉ अनिता कुमारी तूफानी तथा मुख्य वक्ता के रूप में समिति के मुख्य संरक्षक सूरज गुप्ता एवं युवा समाजसेवी संतोष जायसवाल उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर सम्बोधित करते हुए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने कहा कि महिलाएं किसी पहचान की मोहताज नहीं है, पहले की अपेक्षा बदलाव हुआ है। ईश्वर ने पुरुष और महिला के रूप में इंसान की रचना की है हमलोगों को इसे बराबरी दृष्टि से देखना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां पर महिलाओं को पढ़ने एवं अकेले बाहर घूमने की इजाजत नहीं है परन्तु भारतीय नारी को समानता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि महिला पुरुष का बराबर सहभागिता सरकार की हर योजनाओं में दिखती है। अब समाज को अपने अंदर की भावनाओं को बदलना होगा।उन्होंने कहा कि लड़का लड़की में कोई फर्क नहीं है आज लड़कियां हवाई जहाज उड़ाने के साथ राजनीति,प्रशासनिक सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में भी समाज का नाम रौशन कर रहीं हैं,जरूरत है हम सबों को महिलाओं की मान सम्मान का ख्याल रखते हुए उन्हें स्वतंत्र रूप से कार्य करने की आजादी दें। जल सहिया संघ के मुख्य संरक्षक सूरज गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के हक,अधिकार उनकी सुरक्षा और सम्मान हम सबों का प्रथम कर्तव्य है और जब महिलाएं मानसिक रूप से आजाद होगीं तो देश और समाज की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सम्मान जिस घर में होती है वहां देवी देवताओं का निवास होता है। यह सम्मेलन समाज में मील का पत्थर साबित होगी।विशिष्ट अतिथि डॉ नीतू सिंह एवं प्रो अनीता तूफानी तथा डॉ नीता सिंहा ने कहा कि हम महिलाएं जगत की जननी हैं। अपने स्वावलंबन के साथ हमें हर क्षेत्र में सकारात्मक सोच से आगे बढ़ाने की जरूरत है।हम महिलाओं को सिर्फ 8 मार्च को सम्मानित करने से नहीं बल्कि साल के सभी दिन महिलाओं को इज्जत मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बेटी आज के परिवेश में हर घर की शान है हमें बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को भी गति देने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम से समाज में अच्छा संदेश जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जल सहिया समिति के अध्यक्ष मालती देवी एवं संचालन कार्तिकी आर्या ने किया। मौके पर मधु देवी, सुनीता देवी,अनीता देवी,पूर्णिमा कचछप,सुधा देवी,रीना कछप, अर्पणा देवी, प्रियंका देवी,संयुक्ता देवी,सरिता देवी,शारदा देवी,रीना देवी, यशवंती देवी,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में संकल्प लिया गया कि हम महिलाएं अपने सकारात्मक कार्यों से समाज और राष्ट्र को सशक्त करेंगे।