महिला दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया

0
8517fbdb-1cfc-48e7-a50e-bcc9188f3ae6

गढ़वा:- जन शिक्षण संस्थान में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भवनाथपुर प्रमुख शोभा देवी, मुखिया बेबी देवी, जन शिक्षण संस्थान गढ़वा सचिव धनंजय कश्यप उपस्थित थे।
कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा लाभुकों को मार्गदर्शन करते हुए बताया गया कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योजना बद्ध तरीके से कार्य करना अनिवार्य है । सफलता और असफलता अपने मुट्ठी मे है । सफलता के लिए कड़ी मेहनत के अलावे कोई विकल्प नहीं है। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से आपको मिल रहा है इसका उदाहरण जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
कार्यक्रम का संबोधन प्रमुख भवनाथपुर शोभा देवी एवं मुखिया भवनाथपुर बेबी देवी के द्वारा किया गया , इन्होंने भी समाज में महिलाओं की भागीदारी, कर्तव्य और अधिकार के संदर्भ में जानकारी दी।
संस्था के सचिव धनंजय कश्यप के द्वारा विकास भारती द्वारा 1983 से अभी तक समाज में किए गए कार्यों एवं परिवर्तनों को विस्तार पूर्वक रखा गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संस्था के निर्देशक प्रशांत कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया । जबकि कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश पाठक के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान गढ़वा के अकाउंटेंट सत्येंद्र वर्मा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन कुमार पाल ,सोशल मोबिलाइज रूपेश कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, अंकित कुमार , बबलू कुमार के अलावे सैकड़ो लाभुक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *