महिला और पुरुष की खेत में इस अवस्था में मिली लाश, शव देखकर ग्रामीणों के उड़े होश

0
download (11)

महिला और पुरुष की खेत में इस अवस्था में मिली लाश, शव देखकर ग्रामीणों के उड़े होश

 

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खेत में एक पुरुष और महिला की अर्धनग्न लाश लोगों ने देखी। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। दरअसल नौरोजाबाद थानांतर्गत कंचन ओपनकास्ट कोल माइन के पास एक खेत में कुछ लोगों ने महिला और पुरुष का शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी डायल 100 के माध्यम से नौरोजाबाद पुलिस को दी। दोनों के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की टीम इस मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुट गई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी इस संबंध में पूछताछ किया गया। फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *