महायज्ञ के 42वें अधिवेशन को लेकर बैठकसंवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर
श्री रामचरित मानस नवाहन पारायण पाठ महायज्ञ के 42वें अधिवेशन के आयोजन को लेकर ग्राम पूर्णाडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा ग्राम पूर्णाडीह की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष पद के लिए पंडित वेद प्रकाश राय, सचिव पद के लिए व्यास अंकु राय तथा कोषाध्यक्ष के रूप में लकी सिंह का चयन किया गया। वहीं महायज्ञ कार्यक्रम के महासंरक्षक के रूप में समाजसेवी नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय जी को चुना गया।
बैठक में गांव के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमित कुमार सिंह, कल्लू सिंह, पप्पू पासवान, सत्यदेव सिंह, बसंत पासवान, रौशन पासवान, रौशन सिंह, ईश्वरी राम चंद्रवंशी, राकेश राम, गुड्डू राम, गणेश सिंह, बलू सिंह, रामजी राय, मिथिलेश राय, रमेश पासवान, उमेश सिंह, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
बैठक में महायज्ञ को भव्य एवं सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

