महाविकास अघाड़ी का विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला
लोकसभा चुनाव में मिली भारी सफलता से उत्साहित महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (शिवसेना यूबीटी-एनसीपी पवार और कांग्रेस) ने विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाविकास अघाड़ी ने इसका ऐलान किया. महाराष्ट्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी पहली बैठक हुई. इस बैठक में हमने फैसला लिया है कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव भी हम सभी एक साथ मिलकर लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश का लोकतंत्र बचाने के लिए राज्य के लोगों ने वोट किया. राज्य की जनता का लोकतंत्र बचाने में अहम भूमिका रही है. राज्य के किसानों ने भी सरकार को संदेश दे दिया है. महायुति का धार्मिक ध्रुवीकरण भी काम नहीं आया. आने वाले दिनों में विधानसभा का चुनाव होना है. बीएमसी और महाराष्ट्र के तमाम शहरों के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव होने है. जनता ने जागरूक होकर वोट किया. वहीं, शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए
