महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी श्रद्धांजलि

आज दिनांक 30- 1- 2026 को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री मनोज प्रसाद एवम सचिव महोदया श्रीमती निभा रंजना लकड़ा मैडम के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पीएलवी की सदस्यों के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। इस कार्यक्रम के अवसर पर पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, रमा शंकर चौबे, अरविन्द तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज को गांधी जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, रमा शंकर चौबे, अरविंद कुमार तिवारी, संगीता सिन्हा, तृप्ता भानु, रविन्द्र पाठक, यशवंत मिश्रा, उमा शंकर द्विवेदी शामिल थे।