महाशिवरात्रि के अवसर पर पाटन प्रखंड के कई जगहों पर लगा मेला
पाटन प्रखंड के कई जगहों पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में लगा मेला शामिल हुए पूर्व सांसद मनोज कुमार!
महाशिवरात्रि के उपलक्ष में पाटन प्रखंड के कई जगहों पर मेले का आयोजन की गई इस दौरान नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास पंचायत के ग्राम पोखरिया के शिव मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन हुआ,जहा क्षेत्र के आसपास के गावं से काफ़ी संख्या मे लोग पहुँचे,मेले के मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार रहे,जहां पर मेला कमिटी के लोंगो ने फूल माला पनहाकर जोरदार स्वागत किया,मेले मे आयोजित प्रवचन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मनोज कुमार, नावा खास पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह,पूर्व शिक्षक जगदीश पांडे,पूर्व पंचायत समिति मनोज यादव,विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी, शिक्षक रामनरेश यादव,गोपाल प्रसाद,नागेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया,मंच को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कमेटी के सभी सदस्य एवं मेले में आए हुए सभी श्रद्धालु को महाशिवरात्रि के शुभकामनाएं दिया साथ ही कहा की यह मेल पूर्व कई वर्षों से लगता आ रहा है साथ ही ग्रामीण एवं कमेटी के सदस्यों के मांग पर मंदिर परिसर के चार दीवारी को लोक सभा चुनाव के बाद देने का अस्वासन दिया,साथ ही मेला कमिटी को पांच हजार एक रूपये की सहयोग राशि भी दिया,वहीं मेले में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे,एएसआई रविंद्र कुमार सहित पुलिस बल के कई जवान मौजूद रहें,मौके पर मेला कमेटी के सदस्य अध्यक्ष मुन्नी देवी,कोषाध्यक्ष रिंकी देवी, सदस्य सोनापति देवी, देवन्ति देवी,मंजू देवी,एवं मेला मजिस्ट्रेट ड्यूटी मे अभिमन्यु प्रसाद उपस्थित रहें!
