महापौर प्रमिला मेहरा का निगम कार्यालय में भव्य स्वागत, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

महापौर प्रमिला मेहरा का निगम कार्यालय में भव्य स्वागत, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

गिरिडीह। नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा आज नगर निगम कार्यालय पहुंचीं, जहां निगम कर्मियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कर्मचारियों ने उन्हें बुके और माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया।
इस दौरान महापौर प्रमिला मेहरा ने सफाई कर्मियों और अन्य कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
आगामी ईद, चैती छठ और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को ध्यान में रखते हुए महापौर ने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए।
इस मौके पर उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार, लखन शर्मा, मोहम्मद साबिर, गौरी शंकर, शंभू सिंह , जेएमएम महानगर जिला अध्यक्ष रॉकी सिंह,योगेश्वर दास,सहित नगर निगम के कई कर्मी उपस्थित रहे।