महागठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईया का क्षेत्र में भ्रमण से ग्रामीणों में दिख रहा है उत्साह

0
f64ff1f3-f831-4f22-b625-cffa5ae56e92

महागठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईया का क्षेत्र में भ्रमण दिख रहा है ग्रामीणों में उत्साह!

खरौंधी : पलामू संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईंया का खरौंधी प्रखंड में आगमन पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं बुके देकर गर्म जोशी के साथ जोर दार तरीके से स्वागत किया।इस दौरान ममता भुईंया ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात, परिचय प्राप्त करते हुए कहा की इन्हीं के प्यार और आशीर्वाद से हम आगे बढ़ रहे हैं। वही महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं ने एक शुर में कहा की हम सभी कार्यकर्ता महागठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईंया के साथ हैं| मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, युवा नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी ताहिर अंसारी, खरौंधी जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव वरिष्ठ समाज सेवी – अशोक ठाकुर मुखिया रामगहन मेहता, कृष्णा साह सहित अन्य ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *