मगध कोल परियोजना के कांटा घरों में अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल

0
download

मगध कोल परियोजना के कांटा घरों में अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल, उठी कार्रवाई की मांग

चतरा : अवैध वसूली के नाम से चर्चित टंडवा के मगध कोल परियोजना के कांटाघरो में हो रहे वसूली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांटा घर के अंदर बैठ कर काटा इंचार्ज के द्वारा खुले आम तथा धड़ल्ले से ट्रक चालकों या मालिको से रुपया लिया जा रहा है। बताया जाता है की प्रत्येक ट्रक से कांटा करने के एवज में रुपये वसूली की जाती है। उस अवैध कमाई में कांटा इंचार्ज, कांटा बाबू सहित सीसीएल के अधिकारियों का हिस्सा शामिल है तथा उन तक रुपया पहुंचता है। बता दें कि काले कोयले की तोल में काले रुपये का भी खेल निरंतर जारी है। कोयले की खान में सभी का दिल काला हो चुका है ।केवल देखने में सफेद लगते हैं किंतु सबका दिल काला हो चुका है। गरीब अपनी जमीन की मुआवजा के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। गरीब मजदूरी के लिए तरस रहा है। और कोयले की खान में रहने वाले सफेद कपड़े वाले का दिल काला हो चुका है। देखिए कैसे नमुनेबाज लोग धड़ल्ले से रुपये ले रहें वजन के नाम पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *