मेयर प्रमिला मेहरा की उपस्थिति में गिरिडीह तैलिक साहू सभा भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मेयर प्रमिला मेहरा की उपस्थिति में गिरिडीह तैलिक साहू सभा भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
गिरिडीह। गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा भवन के प्रांगण में महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला अध्यक्ष सुचिता देवी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू, महिला अध्यक्ष सुचिता देवी, महासचिव विनीता साह एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा भामाशाह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना एवं स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि मेयर प्रमिला मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की नींव होती हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान, संघर्ष और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को याद करने का अवसर प्रदान करता है। समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है।
महिला अध्यक्ष सुचिता देवी ने कहा कि 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लैंगिक भेदभाव को समाप्त कर एक सशक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है।
महासचिव विनीता साह ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं। वहीं जिला अध्यक्ष श्री बाल गोविंद साहू ने कहा कि आज की महिला में अद्भुत शक्ति है और वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता ने किया। स्वागत गीत युवा अध्यक्ष सोनी साह, संगठन मंत्री डोली कुमारी, संयुक्त सचिव सुष्मिता साह, जयंती देवी और उपाध्यक्ष नीतू साह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा महिलाओं द्वारा कविताओं की प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही समाज में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को महिला प्रकोष्ठ द्वारा सम्मानित किया गया।
हमारे समाज की बेटी आरती कुमारी पिता कृष्णा साव ग्राम खरगडीहा के मूल निवासी हैं जिन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण होकर झारखंड मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत है।
जिन्होंने कहा कि आज के दौर में लड़कियों को श्रृंगार तो करना चाहिए। उसके साथ-साथ संघर्ष भी करनी चाहिए और संघर्ष हमेशा अपने पिता से सीखे और संस्कार अपनी मां से ..
कार्यक्रम में अतिथि से।रूप में सावित्री देवी, राखी देवी, आरती कुमारी, डोली कुमारी, महासचिव धर्म प्रकाश, उपाध्यक्ष संजय साहू, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, आरती देवी,मार्गदर्शन मंडल की गीता देवी, मधु देवी, मीरा देवी, संयुक्त सचिव पिंकी शाह, शिल्पी शाह, विभा प्रकाश, रूबी साह, उपाध्यक्ष प्रमिला देवी, कंचन कुमारी, डॉ. इंदु कुमारी, किरण देवी, पूनम देवी, रंजू देवी, रजनी देवी सहित अन्य पदाधिकारी, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ लोगों की सहभागिता रही और आयोजन को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनीय रहा।

