मेराल प्रखंड में नवरात्र पर मीट-मांस की बिक्री रोकने की मांग

मेराल प्रखण्ड विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर प्रशासन से मीट मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का मांग किया है। तथा मेराल बस स्टैंड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के दूसरी ओर मिट-मांस बिक्री की दुकान खुला रहने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे प्रशासनिक उदासीनता बताया है। डॉ लालमोहन ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर बस स्टैंड के बाजार में चालू मीट मांस की दुकान को लेकर शांति समिति की बैठक में मेराल के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष कहा गया था, बावजूद नवरात्र के दूसरे दिन भी मीट मुर्गा की दुकान यथावत चालू है। उन्होंने कहा कि मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक, धार्मिक जगह के अगल-बगल मीट मुर्गा की दुकान बंद किया जाए। अगर प्रखंड प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो बाध्य होकर इसकी शिकायत उच्च अधिकारी और विधायक से करनी पड़ेगी।

You may have missed