मेराल: पंचायत कार्य ब्लॉक से कराए जाने पर बीएलई ने जताया ऐतराज, डीसी को सौंपा ज्ञापन
मेराल प्रखंड के सभी पंचायत के भी एल ई के लोगों ने सोमवार को गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव को आवेदन देकर अपनी समस्याओं को रखा। आवेदन के माध्यम से भी एल ई के सदस्यों ने बताया कि सरकार द्वारा निर्गत कार्यों का निष्पादन पंचायत सचिवालय के द्वारा किया जाना तय किया गया है लेकिन उक्त कार्य को पंचायत सचिवालय से न करा कर ब्लॉक से ही कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में भी एल ई के लोगों ने उपायुक्त को आवेदन देकर अवगत कराया है और मांग किया है कि पंचायत का कार्य पंचायत सचिवालय से ही कराया जाए। आवेदन देने वालों में शशिकांत विश्वकर्मा पप्पू कुमार यादव रशीद अंसारी सुनील कुमार चौधरी ओम प्रकाश चौधरी सत्येंद्र कुमार पंकज कुमार पांडे राकेश यादव सुनील कुमार मसरूफ खान पंकज कुमार आशीष चंद्रवंशी मनोज कुमार चौधरी रवि रंजन गुप्ता अमन राम सत्येंद्र कुशवाहा सहित कई लोग शामिल थे।

