मेराल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 अवैध महुआ शराब भट्ठियां ध्वस्त

मेराल प्रखंड के दुलदुलवा गांव में उत्पाद विभाग द्वारा गुरुवार को छापामारी अभियान के माध्यम से सात अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है। जिसमें 200 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है और 2,500 किलोग्राम जावा महुआ मौके स्थल पर विनिष्ट किया गया। अवैध देसी महुआ शराब संचालन करने वालों में विपिन गुप्ता उपेंद्र गुप्ता अखिलेश चंद्रवंशी अमर चंद्रवंशी विक्रम चंद्रवंशी जितेंद्र गुप्ता नयन गुप्ता दीपक गुप्ता सहित अन्य के विरोध उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में फरार अभियुक्त पर पंजीकृत किया जा रहा है।