“मेराल में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया हौसला”
मेराल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का मेराल बस स्टैंड में गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया। एक निजी कार्यक्रम में गढ़वा से श्री बंशीधर नगर जाने के क्रम में मेराल प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर उनके स्वागत में खूब नारे लगाए। इस दौरान श्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उनसे कुशल क्षेम पूछा तथा साथ में फोटो खिंचवाई। स्वागत करने वालों में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, रूपू महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कुमार द्विवेदी, महेंद्र सिंह, अमित साह, राधेश्याम यादव, विजय प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, धनंजय शर्मा, शिव नारायण चौधरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
वही मेराल के हासनदाग गांव निवासी पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार चौबे के गढ़वा स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पहुंचकर कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र के असमायिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और उनके घर परिवार के कुशल छेम पूछा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह अलखनाथ पांडे मुकेश निरंजन सिन्हा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो अरविंद तूफानी बृजेश उपाध्याय संतोष कुमार दुबे उमेश कश्यप रामसरीख चंद्रा अनिल कुमार नीरज प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।
