मेराल में मां शायर देवी धाम का 6वां वार्षिक महोत्सव, भक्ति जागरण में उमड़ा जनसैलाब

मेराल के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के 6वां वार्षिक महोत्सव भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी डॉ अनिल साह देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद कुशवाहा अतहर अली अंसारी मुखिया राम सागर महतो मुन्ना राम दशरथ प्रसाद रितेश दुबे आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता रविंद्र प्रसाद अजय प्रसाद गुप्ता रुपू महतो आदि लोगों ने फूल माला, बुके एवं चुनरी, पगड़ी बांध कर तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य गाने मां अतिथियों को भी अंग वस्त्र एवं पत्ता देकर के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ मां शायर देवी धाम संचालन समिति के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सफल धार्मिक आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से सनातन संस्कृति ध्वज पताका लहरा रहा है और धर्म के प्रचार प्रसार बढ़ा है और अपने धर्म के प्रति लोगों में एकजुटता आई है । इनके अलावा डॉअनिल शाह भाजपा नेता रितेश दुबे आदि लोगों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपना-अपना विचार रखा। विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने घोषणा किया कि विधायक निधि से सामुदायिक शौचालय एवं छठ घाट तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया जाएगा।कार्यक्रम से पहले क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मां शायर देवी धाम मां जाकर मत्था टेका। भक्ति जागरण कार्यक्रम की शुरुआत में भोजपुरी स्टार गायक मोनू अलबेला ने गणेश वंदना तथा जन्मे है राम रघुरइया मेराल में बाजे बधाइयां हो रामा गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया इसके अलावा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाया। भोजपुरी गायिका अदिति राज ने दरबार तेरे दरबारा में एक खास अहमियत रखता है उसको वैसा मिल जाता है जो जैसी नियत रखता है..।आइल द्वार बानी हे देवी माई तथा मंगल भवन अमंगल हारी गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत विनोद प्रसाद महेंद्र प्रसाद अशोक राम मंगल यादव बिरझन राम नवीन जायसवाल अशोक ठाकुर धनंजय चौधरी रोहित कुमार विनोद कुशवाहा वीरेंद्र प्रसाद प्रमोद महाजन दीपलेश्वर सिंह सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष कार्यक्रम का आनंद उठाया।