“मेराल में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत”
मेराल थाना अंतर्गत लातदाग गांव निवासी कलेन्द्र बैठा की 41 वर्षीय पत्नी नीलम देवी की करंट प्रवाहित बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नीलम अपने घर के पास ही काम कर रही थी इसी दौरान करंट प्रवाहित बिजली का तार टूटकर गिर गया तथा नीलम उस तार के चपेट में आ गई। घायल अवस्था में परिवार वालों द्वारा नीलम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल लाया गया जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दीया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

