मेराल में हर्षोल्लास से मनी ईद-उल-फितर, ईदगाहों में अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

मेराल प्रखंड क्षेत्र में ईद उल फितर का त्यौहार शनिवार के सुबह ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कर पूरे हर्षौल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। ईद की सुबह ही लोगों ने नए वस्त्र पहन कर प्रखंड मुख्यालय के ईदगाह एवं प्रखंड क्षेत्र के अन्य मस्जिदों एवं ईदगाहों में पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी सुबह से ही बच्चों ने भी नए कपड़े पहन कर पूरे उत्साह के साथ ईदी लेने के लिए तैयार रहे। इसके बाद घर में बनी सिरनी, सेवइयां का भी लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। ईद के नमाज के बाद मौलाना एवं सदर ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्यौहार मनाने को कहा। इस अवसर पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक मजिस्ट्रेट सुरजीत कुमार मेराल थाना से पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह मुखिया रामसागर महतो मुखिया पति मुना राम राजद कार्यकारी जिला अध्यक्ष करीब अंसारी जफिर अंसारी अतहर अली अंसारी यासिन अंसारी आदि लोगों ने एक दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया।