“मेराल में 13 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील”

मेराल थाना क्षेत्र के तेनार गांव निवासी 13 वर्षीय प्रिंस प्रजापति पिता राजकुमार प्रजापति 18 मार्च बुधवार से घर से गायब है परिजनों द्वारा आस पड़ोस नात रिश्तेदारी में पता लगाने के बाद नहीं मिलने पर मेराल थाना में गुमशुदा होने का लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार उदित प्रजापति ने अपने नाती प्रिंस प्रजापति उम्र लगभग 13 वर्ष का 18 मार्च बुधवार के सुबह 8:00 बजे दिन से गायब होने की बात कहीं है उनके द्वारा बताया गया है कि गांव घर एवं नात रिश्तेदारी में खोज बिन करने के बाद पता नहीं चलने पर मेराल थाना में गुमशुदा होने की लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आम लोगों से भी प्रिंस कुमार को कहीं देखने पर इस मोबाइल नंबर 7070 31 8181पर सूचना देने का आग्रह किया है