“मेराल हाईस्कूल में सेनेटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन का शुभारंभ: किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम”

मेराल हाईस्कूल में शनिवार को सेनेटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन भस्मक लगाया गया । प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्राओं की सुविधा के लिए शौचालय में लगाने के लिए सेनेटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन भस्मक उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया। मशीन शुभारंभ के मौके पर मुखिया राम सागर महतो पंचायत सचिव राधा कुमारी, पंचायती राज एसोसिएट प्रियंका कुमारी उपस्थित थे । मौके पर मुखिया राम सागर महतो द्वारा बताया गया कि किशोरियों की सुविधा के लिए यह मशीन स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है।इस मौके पर प्रधानाध्यापक लालता पटेल, संजय कुशवाहा, आदि लोग मौजूद थे।