मेराल हाई स्कूल मैदान में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मेराल हाई स्कूल के मैदान में बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रीमद् भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित कुंज बिहारी शुक्ला के सानिध्य में कलश यात्रा मेराल हाई स्कूल से चलकर सरस्वतीया नदी बरघाट पहुंचकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरकर श्रद्धालु माथे पर लेकर कथा स्थल हाई स्कूल पहुंचे। कलश यात्रा में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने जयकारा एवं जय घोष करते हुए ढोल बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे। पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना किया गया। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन शुभारंभ से पहले श्रीमद् भागवत जी का शास्त्र पूजन किया गया। आचार्य द्वारा जो राधा नाम गाते हैं हरि मिल जाते हैं भजन गाकर कथा की शुरुआत की गई इस अवसर पर आयोजन समिति के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण पप्पू सिंह बीडीसी कृष्ण देव प्रजापति मां सायर देवी धाम के संरक्षक संजय भगत अध्यक्ष विजय प्रसाद सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक रूपु पाठक झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू विनोद प्रसाद व्यवसाइ संघ अध्यक्ष नवीन जायसवाल समाजसेवी पंकज जयसवाल पूर्व बीडीसी दिनेश ठाकुर अनुज कुमार विकास दुबे वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता प्रमोद गुप्ता राधेश्याम यादव राजेश बैठा सहित अनेकों लोग आयोजित कथा में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।