मेदिनीनगर में CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन | भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने सनातन विरोधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फुका
मेदिनीनगर। पलामू भाजपा ने भारत माता चौक साहितय समाज चौक पर सनातन विरोधी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला पुका।
जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा के हेमंत सोरेन समय-समय पर हिंदुओं को अपमानित करते रहे हैं कभी देवी देवताओं के नाम लेकर कभी पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठानो पर कटाक्ष करते रहते हैं सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीतिक करने के लिए और अल्पसंख्यक समुदाय को खुश कर वोट बैंक साधते रहते हैं। न उनको राज्य के गरीब किसान दलित महिला युवा आदिवासी के जीवन स्तर उठाने की चिंता है न राज्य मे विकास की राजनीतिक पर बात कहनी है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है आम आवाम सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है माफिया हावी है।
पुतला दहन कार्यक्रम में विभाकर नारायण पांडे दुर्गा जौहरी अभिमन्यु तिवारी ज्योति पांडे विजय ठाकुर विजय कुशवाहा विपुल गुप्ता सरवन गुप्ता संजय कुमार नंदलाल प्रसाद श्वेतांग गर्ग शुभम प्रसाद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।