“मेदिनीनगर: दुबीयाखांड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल”
मेदिनीनगर,पलामू:सदर थाना क्षेत्र के दुबीयाखांड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति शाहपुर का बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने वाली है।

