मौसम हुआ सुहावना, भारी बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

0
2fbf6867-1c80-4a37-a80f-c0352967a847

बारिश ने मौसम को बनाया सुहाना:बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के विभिन्न पंचायत ग्राम गांव में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। झमाझम बारिश देख खेतों में किसान खुशी से झूम उठे। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली तो गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश सौगात से कम नहीं रही। खेतों में पानी देख किसानों के चेहरे खिल उठे। मूंग की फसल बारिश के साथ लहलहाने लगी। बादल छाए रहने से सुबह का मौसम भी देर तक सुहाना रहा।
इसके चलते तापमान में काफी कमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अमृत बनकर गिरे पानी से खेत लबालब जो गए। खेतों में पानी देख किसानों के चेहरे खिले उठे। धान की रोपाई का कार्य भारी बारिश के साथ तेज रोपाई होने की संभावना बढ़ गई है,
बारिश के पानी में छोटे से बड़े किसान सभी धान रोपाई में जुट गए। कुछ किसान इसी बारिश के पानी में रोपाई के लिए परिवार के साथ धान रोपने में जुट गए। बड़े किसानों के धान रोपने के लिए मजदूरों को खोजने में जुटे रहे। आलम यह था कि मजदूरी रेट भी बढ़ाई जा रही थी। फिर भी मजदूर नही मिल रहे थे। कई गांव तक लोग मजदूर की तलाश में दौड़ भाग करते दिखे। लेकिन जरूरत के हिसाब से मजदूर नहीं मिल सके। कारण था कि सभी मजदूरी वाले भी अपने खेतों में रोपाई में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *