माता सप्तमातर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण व भंडारा का आयोजन, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

स्थानीय भट्ठी मुहल्ला आदर्श नगर में माता सप्तमातर देवी मंदिर के प्रांगण में वरिष्ठ समाजसेवी सह हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में विशाल भक्ति जागरण व भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला महासचिव भरत द्विवेदी, मजदूर नेता राकेश कुमार सिंह, चन्दन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अजित गुप्ता, रंजन जी, मुख्य पुजारी पिंटु जी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण गायक उमाशंकर मिश्र व कलाकार साथी थे जिन्होंने अपने गीत संगीत के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्र के इस पावन अवसर पर माता रानी के दरबार में उपस्थित होना हमारे लिए सौभाग्य का बात है और उन्होंने माता से सभी जिलावासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने सभी माता बहन व श्रद्धालुओं से इस नवरात्रि में संकल्प लेने की अपील किया कि बालिकाओं को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाया जाये।