मारवाड़ी युवा मंच ने मनाया दीवाली मिलन समारोह, मंच द्वारा समाज के कई लोगों को किया गया सम्मानित

मारवाड़ी युवा मंच ने मनाया दीवाली मिलन समारोह, मंच द्वारा समाज के कई लोगों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह। दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा की ओर से आईसीआर रोड स्थित श्याम मंदिर परिसर में दीवाली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के कई सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं।मंच के अध्यक्ष सीए सौरभ जालान और सचिव शशांक अग्रवाल ने बताया कि हर साल मंच द्वारा इस मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में एकता और सौहार्द को बनाए रखना है।
कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया और हंसी-खुशी के माहौल में सभी ने दीवाली की उमंग का अनुभव किया।
समारोह में मंच के पूर्व अध्यक्ष व झारखंड प्रांत से राष्ट्रीय युवा भवन, दिल्ली के समन्वयक और पूर्व रेलवे के ZRUCC सदस्य मुकेश जालान को सम्मानित किया गया। साथ ही, मंच के पूर्व अध्यक्ष जिन्हें हाल ही में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बने सतीश केडिया को भी सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सचिव शशांक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सूरज टिबरेवाल, संजय भुदोलिया, सीए सरवन केडिया, राजू बगरिया, प्रदीप डोकानियां, प्रदीप अग्रवाल, बांके बिहारी शर्मा, दिनेश खैतान, अभिषेक छापरिया, निखिल झुनझुनवाला, पवन चूड़ीवाला, सतीश केडिया, राकेश मोदी, मुकेश जालान, रोहित जलान, नीलकमल भरतिया, काली अग्रवाल, शेखर जलान और अंकुश अग्रवाल समेत मंच के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।