मानव तस्करी का एक बड़ी गिरोह का खुलासा, एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

0
a1ac6dd5-eb3e-4cec-98b8-2228bce0b121

मानव तस्करी का एक बड़ी गिरोह का खुलासा, एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

लातेहार – मानव तस्करी के विरूद्ध बड़ी पुलिसिया करते हुए लातेहार पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के एक सदस्य मनोज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफल रही है। वहीं गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर कुल 09 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पूरे मामले को लेकर लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मानव तस्करी को लेकर एक बड़ी श्रृंखला काम करती है। गांव में जरूरतमंद लोगों पर यह श्रृंखला नजर रखती है । उसके बाद पैसे का प्रलोभन देकर ग्रामीणों को बच्चों को कुरियर करने वाले लोगों के माध्यम से बड़े शहरों में भेज दिया जाता है । जहां पर मोटे रकम लेकर एजेंसी इन बच्चियों को बड़े लोगों के घरों में काम करने को रख देती है। इस पूरे अभियान में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि काम के दौरान बच्चियों का यौन शोषण भी होता है साथ ही उनके पैसे की हेरा फेरी भी होती है। इस पूरे मामले में लातेहार जिला के महुआडांड एवं सीमावर्ती छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिला निवासी हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व की कार्रवाई में 17 बच्चियों की रेस्क्यू कर परिजनों को सुपुर्द किया गया था। जबकि 7 मानव तस्करों की गिरफ्तारी की गई थी।एसपी ने यह भी बताया की इन मासूमों को दिल्ली,चंडीगढ़,एवम पानीपत जैसे महानगरों में बेचा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *