मंत्री भोक्ता के बेटे को मिली नौकरी, चतरा सिविल कोर्ट में बने चपरासी, चर्चा का विषय

0
1f64df94-6d20-4ab0-ad8c-f77c46cc3cdb

मंत्री भोक्ता के बेटे को मिली नौकरी, चतरा सिविल कोर्ट में बने चपरासी, चर्चा का विषय

 

झारखंड के मंत्री के बेटे की चपरासी के पद पर नौकरी लगी है, एक मंत्री के बेटे की चपरासी के पद पर नियुक्ति को लेकर चर्चा पूरे राज्य में हो रहा है। चतरा के व्यवहार न्यायालय में चपरासी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों में झारखंड सरकार के श्रम नियोजन वा कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे का नाम है।झारखंडके श्रम नियोजन सह प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश कुमार भोक्ता का चपरासी के पद पर चयन हुआ है।
उनका चयन चतरा के व्यवहार न्यायालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में हुआ है।
वहीं मंत्री के भतीजे रामदेव कुमार भोक्ता का नाम वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
मंत्री के बेटे का चतुर्थ वर्गीय चपरासी के पद पर चयन होने पर पूरे जिले वा राज्य में चर्चा का बाजार गर्म है।
दरअसल, चतरा व्यवहार न्यायालय के द्वारा शुक्रवार को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है।
जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिसमें मंत्री सत्यानंद भोक्ता के पुत्र मुकेश कुमार भोक्ता का भी नाम शामिल है।
मंत्री के पुत्र के चतुर्थ वर्गीय चपरासी के पद पर चयन होने से जिले सहित पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।
लोग यह कह रहे हैं कि जो पिता राज्य सरकार में मंत्री होते हुए राज्य के युवाओं को नौकरी देने की बात करते हैं, उन्हीं का बेटा अब चतरा व्यवहार न्यायालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्य करेगा।
आपको बतादें कि मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा विधानसभा सीट के आरजेडी से विधायक हैं, साथहीं बता दें कि मंत्री भोक्ता के बेटे की शादी पिछले साल दिसबंर ही हुई थी। उनकी शादी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे। सत्यानंद भोक्ता झारखंड में बनी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाया गए। फिलहाल उन्हें दो विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *