मंटू यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाने पर लोगों ने दी बधाई

0
b35fcc0a-a5d2-4a64-b605-0a05208448f8

मंटू यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाने पर लोगों ने दी बधाई

गिरिडीह – राष्ट्रीय जनता दल के विशेष समिति संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारी गोप एवं जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से पत्र देकर राजद गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष पद पर मंटू यादव को मनोनीत किया गया। श्री गोप ने कहा कि मंटू यादव का कार्य को देखते हुए पार्टी ने इन्हें बड़ी जिम्मेवारी देते का काम किया । श्री गोप ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंटू यादव को जिला उपाध्यक्ष का मनोनीत पत्र देने के दौरान कहा कि इस बार गिरिडीह जिले के जमुआ, धनवार, गांडेय एवं गिरिडीह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी के झंडा को मजबूत करना है और इन सभी सीटों से उम्मीदवार को जिताकर भेजने का कार्य करना है। जिला अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर ने कहा कि युवा ही देश की दिशा और दशा तय करने का काम करता है। मंटू यादव युवा है और पार्टी में इनका कार्य भी सराहनीय है। इनका कार्य क्षमता को देखते हुए जमुआ, धनवार गांडेय एवं गिरिडीह में अधिक से अधिक युवा को जोड़ने का कार्य करेंगे। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवानंद हाजरा ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंटू यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने से युवाओं में एक नया उर्जा भरने का काम किया है। सही समय में सही आदमी को उचित स्थान और पद देने का काम किया है।इसके लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश उपाध्यक्ष सह संयोजक गिरधारी गोप एवं जिलाध्यक्ष को भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मंटू यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी दिया है उसे मैं ईमानदारी पुर्वक निभाने का काम करेंगे। जनता से जुडकर उसकी समस्या का समाधान करने का काम करुंगा। मैं गिरिडीह के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लालू जी एवं तेजस्वी जी का झंडा बुलंद करने का काम करेंगे। वहीं जनार्दन हाजरा, विनोद कुमार, राजेश राम,अजय हजरा, राजेश हजरा, रामदेव हाजरा,माला हाजरा, तिलकधारी हाजरा, शिवकुमार हजरा, चंद्रदेव हजरा इरशाद अंसारी,जारीम हाजरा, गिरधारी हाजरा, बासुदेव ठाकुर, हरखु तुरी, विशुन देव हाजरा, बहादुर सिंह, केदार हाजरा, समेत दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed