मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले

झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

रांची: आज गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी जी के नेतृत्व में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका प्रखंड के बिश्रामपुर और रामकांड प्रखंड के बालीगढ़ पंचायत के दर्जनों लागों के साथ साथ मंडल डैम के विस्थापित परिवारों ने विपक्ष के नेता श्री बाबूलाल मरांडी जी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया एवं न्याय दिलाने की माँग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि मंडल डैम के विस्थापित परिवारों को रंका और रमकांड प्रखंड के जिस स्थान पर बसाया जा रहा है उस जंगल से अगल बगल बीस गाँव के लोगों का जीवन यापन होता है ।
स्थानीय लोग उस जंगल से महुआ चुनकर, जड़ी बूटी लाकर, पत्तल दोना बनाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं लेकिन सरकार के निर्देश पर गढ़वा जिला प्रशासन बलपूर्वक उस जंगल में बिस्थापितों को बसा रही है, जिससे हजारों आदिवासी परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है । बिश्रामपुर-बालीगढ़ के लोगों ने बिस्थापितों को अन्यत्र बसाने की मांग बाबूलाल मरांडी जी से की ।
साथ ही साथ मंडल डैम के विस्थापितों ने बाबूलाल मरांडी जी को ज्ञापन सौंप कर कहा कि हम सभी शहीद नीलांबर पीतांबर के वंसज हैं । जिस भूमि पर मंडल डैम का निर्माण किया जा रहा है, ओ भूमि नीलांबर पीताम्बर की भूमि है । शहीद नीलांबर पीताम्बर के नाम को मिटाने के लिए आजादी से पहले अंग्रेजों ने उस भूमि पर डैम बनाने का निर्णय लिया था ताकि अमर शहीद का नामोनिशान मिट जाए। आज हमलोगों को जबरदस्ती विस्थापित कर के गढ़वा के बिश्रामपुर बालीगढ़ में जिस जमीन पर बसाया जा रहा है, वहाँ हम लोग जाना नहीं चाहते हैं । चुकी वर्तमान में हम जिस जगह पर रहते हैं, वो जगह पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आता है, अभी हमलोग पेसा कानून के तहत आते हैं लेकिन हमलोगों को जहाँ विस्थापित किया जा रहा है, वह सामान्य पंचायत है । वहाँ बसाए जाने से हमारा हक और अधिकार का हनन होगा । विस्थापित परिवार के लोगों ने भी विस्थापन का विरोध करते हुए बाबूलाल जी से न्याय की मांग की है ।