मां शारदे की पूजा को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह
मां शारदे की पूजा को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह
गुमला के चैनपुर सहित आस पास के इलाकों में मां शारदे की पूजा बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। चैनपुर के पीपल चौक , दुर्गा मंदिर, प्रेमनगर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है
सरस्वती पूजा को लेकर सुबह से ही स्कुली बच्चे एवं युवा तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं सभी पूजा पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और लाईटिंग की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं सभी पूजा पंडालों में मां की भक्ति भरे गानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर पुजा समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी वृहस्पतिवार होने के कारण मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा ।अगले दिन यानी 16फरवरी को धुमधाम के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
