मां को कैंसर, पुत्र बांट रहा धर्म की पुस्तकें
मां को कैंसर, पुत्र बांट रहा धर्म की पुस्तकें
चंदवा के इंदिरा चौक में कुछ दिनों से एक युवक परम पुरुष दास धार्मिक पुस्तक बताकर आम लोगों को प्रेरणा की बातें बता रहा है। युवक लोगों को लोभ लालच द्वेष से बचने की बात कर रहा है । वह बता रहा है कि परोपकार के रास्ते पर चलकर सबका कल्याण संभव है। युवक की मां टाटा के अस्पताल में कैंसर नामक घातक बीमारी से जूझ रही है उसका पुत्र झारखंड के कोने कोने में घूम कर धर्म की प्रचार कर लोगों को मार्गदर्शन दे रहा है। उसके इस कार्य से हिंदुत्व का मान बढ़ा है।
