मां झारखंडी पीठ देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, लाखों की संख्या में पहुंचे भक्तजन

0
Untitled

मां झारखंडी पीठ देवी मंदिर में लगा भक्तों की अपार भीड़। लाखों की संख्या में पहुंचे भक्तजन ,मां से लिया आशीर्वाद।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के माझीगांवां शक्तिपीठ मां झालखंडी मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ देखी गई माना जाता है कि यह मंदिर 2000 वर्ष पुराना है यहां लोग जो भी अपनी मन्नत को लेकर पहुंचते हैं उन्हें मां झालखंडी जरूर पूर्ण करती हैं यहां लाखों की भीड़ में हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर अष्टमी, नवमी ,और दशमी ,तीन दिन लगने वाले मेले का भी आयोजन किया जाता है जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता पहुंचकर अष्टमी के दिन ही दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया तथा 31000 महिलाओं ने अखंड ज्योति में भी भाग लिया जबकि इस दौरान नवमी के दिन श्री रामचंद्र जी तथा हनुमान जी एवं राधा कृष्ण की झांकी से पुरे झालखंडी मंदिर सुशोभित नजर आ रहा था जहां मौके पर पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री डॉक्टर मेहता ने कहा कि आने वाले भविष्य में यह मंदिर पर्यटन स्थल के रूप से जाना जाएगा उसके लिए हम लोग पूजा कमेटी के लोग तथा गांव के लोगों से सहमति जुड़ी बातें करूंगा इस दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रमुख संघ के अध्यक्ष अमुक प्रियदर्शी ने कहा यहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया है जिसमें सीसीटीवी कैमरा से यह मंदिर परिसर पूरी तरह से लैस कर दिया गया है ताकि कोई भी अप्रिय घटना नहीं घट सके वहीं तरहसी थाना प्रभारी तथा तरहसी प्रखंड के मजिस्ट्रेट ललन पासवान एवं प्रदीप पाठक तथा पुलिस बल की काफी तैनाती भी देखी गई इधर तरहसी पूर्वी जिला परिषद सदस्य रूपवंति देवी ने कहा कि मैं झालखंडी मंदिर परिसर में शौचालय तथा स्नान घर का काम पूर्ण करने की घोषणा करती हूं । जबकि मंच संचालन मझौली 2 पंचायत के मुखिया पति अनुज सिंह ने किया।

मौके पर पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ,ओंकार नाथ जायसवाल, झारखंड राज्य के प्रदेश कोऑर्डिनेटर सह पूर्व प्रत्याशी रुद्र शुक्ला ,पंसस कुंती देवी ,मझौली 2 पंचायत के मुखिया चांदनी सिंह सहीत कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *