मैट्रिक रिजल्ट में गुरुकुल कोचिंग के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
ac747ed0-5d8e-4112-8973-a1211e0fb641

मैट्रिक रिजल्ट में गुरुकुल
कोचिंग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट किया प्रदर्शन।

 

 

पलामू जिले के नौडीहा बाजार गुरुकुल कोचिंग सेंटर के छात्रों ने दसवीं के बोर्ड परीक्षा 2024 परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त किया गुरुकुल का छात्र मोहम्मद शाहिद रज़ा (कजरु) ने 91.40% लाकर स्त० उच्च विद्यालय सेमरा का टॉपर बना । वही गुरुकुल की ही छात्रा शिम्पी कुमारी गुप्ता (अमवा) ने 85.20% लाकर स्त० उच्च विद्यालय कुहकुह की टॉपर बनी। इसबार दो स्त० उच्च विद्यालयों के टॉपर गुरुकुल के छात्र/ छात्रा रहे। साथ ही मिथलेश कुमार,आयुष कुमार, अरुणजय कुमार, दिपक कुमार, किरण कुमारी एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने 80% से अधिक मार्क्स लाकर अपने माता-पिता ,विद्यालय, कोचिंग और अपने गाँव का नाम रौशन किया। गुरुकुल परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षक विवेक कुमार, वेलाल अंसारी, मुन्ना कुमार, अरुणजय कुमार ने बहुत-बहुत बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *